Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

ओयो होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप

  • वेदव्यासपुरी, गंगानगर और कंकरखेड़ा में कई ओयो होटल किए गए सील, कई संचालक ताला बंद कर हुए फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ओयो होटलों में देह व्यापार की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थी। इसको लेकर पुलिस ने कई ओयो होटल में छापेमारी की तथा कई ओयो होटल सील भी कर दिये। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ओयो होटलों में तमाम अवैध धंधे होने की पुलिस को सूचनाएं मिल रही थी, जिसके बाद ही पुलिस ने ये छापेमारी की हैं। सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह के नेतृत्व में शनिवार को वेदव्यासपुरी में अवैध रुप से चलाए जा रहे होटलों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी में कई होटल सीज कर दिए गए। कई के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए। इस दौरान होटल संचालकों में हड़कंप मचा गया। कुछ होटल संचालक होटल बंद कर भाग गए। वेदव्यासपुरी स्थित अवैध होटलों पर लगभग दो घंटे छापेमारी की गई। होटल ओयो संचालकों से सराय एक्ट का लाइसेंस, फायर नार्म्स की एनओसी, सीसीटीवी कैमरों का 30 दिन का बैकअप, पार्किंग, रेजीडेंशियल, कामर्शियल, कर्मचारियों का डाटा, पुलिस वैरीफिकेशन, रजिस्टर मेनटेन आदि चेक किए गए। इस दौरान होटल फोर सीजन, एसआर होटल को सीज कर दिया गया।

12 22

होटल मेरठ इंटरनेशनल व होटल एचएमटी इंटरनेशनल को नोटिस देकर ताला डाल दिया गया। वेदव्यासपुरी स्थित होटलों में हड़कंप मचा गया। कुछ होटल संचालक होटल बंद कर भाग गए। सीओ का कहना था कि ओयो होटलों के खिलाफ चलाया जा रहा ये अभियान जारी रहेगा। उधर, ओयो होटल में अवैध धंधे चल रहे हैं, जिसको लेकर जिले भर में व्यापक स्तर पर पुलिस ने अभियान चलाया। टीपीनगर, परतापुर, गंगानगर क्षेत्र में दो दर्जन ओयो होटल में छापे मारे। छापे के दौरान बारह होटल संचालकों को भी पुलिस ने कस्टडी में लिया हैं, जिनसे पूछताछ चल रही हैं।

पुलिस ने ओयो होटलों से सराय एक्ट में पंजीकरण के दस्तावेज देखें, ये दस्तावेज किसी के पास नहीं मिला। इसी वजह से ओयो होटल को अवैध करार दिया। 12 से ज्यादा ओयो होटल को पुलिस ने सील कर दिया हैं। सील की कार्रवाई बिना सराय एक्ट में पंजीकरण ओयो होटला पर की गई हैं, जिनके खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण को भी लिखा जाएगा, ताकि इनके मानचित्र देखकर इन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। गंगानगर थाना पुलिस ने गंगानगर क्षेत्र में चल रहे अवैध ओयो होटलो पर छापेमारी कर दर्जनों होटल संचालकों को गिरफ्तार कर थाने आई। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ हैं। ओयो होटल संचालित तो लंबे समय से हो रहे हैं, लेकिन इन पर बड़ी कार्रवाई शनिवार को ही की गई हैं।

अवैध होटलों पर कसा पुलिस का शिकंजा

कंकरखेड़ा: क्षेत्र में सीओ दौराला के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे कई होटल पर छापा मारा। एक दो होटल को छोड़कर किसी भी होटल के मानक पूरे नहीं थे। पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे होटल को बंद कर दिया। पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे होटल की रिपोर्ट बनाकर भेज दी।
सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि उन्हें कई दिनों से हाईवे व आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे होटल की जानकारी मिल रही थी।

जिसको लेकर कंकरखेड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार रात खिर्वा रोड व आसपास के क्षेत्र में कई होटल पर अभियान चलाया। जहां पुलिस ने होटल के रजिस्टर चेक किए। होटल से संबंधित कागज भी मांगे, लेकिन कोई भी होटल संचालक कागज पूरे नहीं दिखा सका। जिसके बाद सीओ ने कार्रवाई करते हुए होटल को बंद कर दिया। शनिवार को भी पुलिस ने रोहटा रोड पर कई होटल में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई को देखकर होटल में हड़कंप मच गया। होटल में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। कई होटल के मालिक भी मौके से भाग गए।

11 24

पुलिस ने अवैध रूप से चल रहा है सभी होटलों को बंद कर दिया। कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने तक होटल खोलने के लिए मना कर दिया। सीओ ने कहा कि अगर किसी ने होटल खोलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ दौराला का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे होटल को बंद कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। सभी होटल संचालकों को होटल से संबंधित मानकों को पूरा करने के लिए कहा गया है।

आबकारी की टीम ने काशी टोल प्लाजा पर की चेकिंग

डीएम दीपक मीणा के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाया। ये चेकिंग काशी टोल प्लाजा पर की गई, जहां पर अवैध शराब भी बरामद हुई हैं। विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी टीम द्वारा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें एक मारुति कार में से दो पेटी विदेशी मंदिरा, जिसमें से एक पेटी रेड लेबल और एक पेटी स्टर्लिंग रिजर्व कुल 24 बोतल कुल बल्क 18 लीटर के साथ एक अभियुक्त को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। सभी मदिरा हरियाणा राज्य में विक्रय के लिए अनुमोदित है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त इरशाद पुत्र मुख्तियार अहमद निवासी वार्ड-7 माधवपुरम सेक्टर-3 के विरुद्ध थाना परतापुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63, 72 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img