Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

‘मूल निवासी लें संकल्प, भारतीय लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करते रहेंगे’

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारतीय संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, हम सब भारतीय मूल निवासियों को आज बाबा भीमराव अंबेडकर साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर संकल्प लेना है कि हम तन मन धन से अपने भारतीय संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

बहुजन मुक्ति पार्टी के पश्चिमांचल प्रदेश महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आरडी गादरे ने बताया कि बहुजन मुक्ति पार्टी के 403 विधानसभाओं में उत्तर प्रदेश के गांव गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए आज ही के दिन 6 दिसंबर 2012 को बहुजन मुक्ति पार्टी का स्थापना दिवस भी मनाया गया और समस्त मूल निवासी साथियों से आह्वान किया गया कि भारतीय लोकतंत्र संविधान को बचाने के लिए जी जान
लगा देंगे।

56 2

आरडी गादरे ने कहा कि किसानों को सड़क पर लाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। कृषि कानून किसानों के विरुद्ध है। यह कृषि कानून केंद्र सरकार लाई है जो इसको बहुत महंगा पड़ेगा। भाजपा सरकार आए दिन नए-नए फार्मूले अपना कर जनता को गुमराह कर रही है।

कुछ पूंजीपतियों को पूरा देश बेचा जा रहा है और यह बहुजन मुक्ति पार्टी सहन नहीं करेगी जन-जन में क्रांति लाएगी और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम होगा। बहुजन मुक्ति पार्टी के द्वारा अनेक विधानसभाओं में आज संकल्प दिवस के रूप में और बहुजन मुक्ति पार्टी के स्थापना दिवस के रुप में मनाया गया। लोकतंत्र की हत्या मनुवादियों द्वारा की जा रही है। इन मनुवादियों की सरकार ने बाबरी मस्जिद को आज ही के दिन शहीद किया था।

57 2

चारों स्तंभों पर ब्राह्मण व्यवस्था ने कब्जा पा लिया है, लेकिन बहुजन मुक्ति पार्टी मनुवादी नीतियों को कामयाब नहीं होने देगी और ना ही मनुवादी संविधान लागू होने देगी क्योंकि यह लोकतंत्र गणतंत्र देश है इसमें सभी समाज के सभी धर्मों का लोगों का योगदान शामिल है। जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी पर बहुजन मुक्ति पार्टी काम कर रही है। आने वाले समय में बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार एक दिन कायम होगी।

सभी भारतवासियों को बराबर का अधिकार मिलेगा। यह ब्राह्मण, वैश्य और क्षत्रिय तीनों विदेशी हैं और बहुजन मुक्ति पार्टी इन तीनों को कभी सदस्यता या पदाधिकारी नहीं बनाती है। बीएमपी बामसेफ की विचारधारा पर कड़ा रुख अपनाकर चल रही है। वामन मेश्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन क्रांति मोर्चा संयोजक के बताए हुए रास्ते और बाबा भीमराव अंबेडकर साहब के रास्तों पर कायम हैं।

58 1

बहुजन क्रांति मोर्चा का बहुत सहयोग रहा। मोर्चा के मेरठ मंडल अध्यक्ष डॉक्टर एसपी सिंह, दिनेश कुमार, प्रोफेसर हितेश कुमार, कुमारी गरिमा, महेंद्र प्रकाश एडवोकेट, बृजेश कुमार एडवोकेट, राहुल एडवोकेट, संजय अध्यापक, मनोज कुमार, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव ज्ञानेंद्र पटेल, मेरठ जिलाध्यक्ष चौधरी इश्तियाक, भगत सिंह, राहुल देव, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, महिला विंग की जिलाध्यक्ष फरजाना, प्रवीण सैफी, हितेंद्र पाल, सूफी जमशेद अली, मेरठ दक्षिण विधानसभा सचिव दीन मोहम्मद सलमानी, मेरठ जिला उपाध्यक्ष डॉ खुर्शीद, महासचिव प्रवेंद्र कुमार, जयप्रकाश सैनी, सोहन वीर जाटव, रघुवीर चमार, सरदार गुरमीत सिंह आदि ने अपने-अपने अनेक गांवों में अपने विचार रखे और संकल्प दिवस को बहुजन मुक्ति पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...

Delhi News: दिल्ली के नरेला में जूता फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके...
spot_imgspot_img