- एसडी कालेज ऑफ लॉ में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर : एस०डी०कालेज ऑफ लॉ में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र मे मुख्य अतिथि “अथक फिटनेस क्लब” के संचालक मयंक त्यागी ने सूर्य नमस्कार, कपाल भाती, ताड़ासन, त्रिकोणासन और शवासन जैसे विभिन्न योग आसन करवाये और हमारे दैनिक जीवन में विभिन्न योग आसनों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआतमें कालेज प्राचार्या डॉ रेणु गर्गने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम इस बार ’स्वयं और समाज के लिए योग’ है। उन्होंने कहा कि योगिक क्रियाओ से हम केवल अपने शरीर को ही नहीं वरन अपने मन को भी स्वस्थ रखते है। कॉलेज स्टाफ से डॉ. मुकुल गुप्त, डॉ. अमित चौहान, डॉ. प्रीति लौर, छवि जैन,पूनम शर्मा, बीता गर्ग, डॉ. अभिनव गोयल, अनिता सिंह,प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा,अमित त्यागी, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, गरिमा तोमर, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, डॉ. दीपक मलिक, उमेशचंद त्रिपाठी, संजीव कुमार, शुभम सिंघल, विवेक सिरोही एवं मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहे।

