Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सरकार ने दिल्ली समेत इन शहरों में बढ़ाए सीएनजी के दाम, जानें न्यू रेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को सरकार ने दिल्ली समेत कुछ शहरो में सीएनजी यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के रेटों में बढ़ोतरी की है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने शनिवार से दाम में वृद्धि की घोषणा की है। इससे पहले सात मार्च को कंपनी ने ढाई रुपये प्रति किलो दाम घटाए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएनजी की कीमतों में वृद्धि आज यानी 22 जून की सुबह छह बजे से लागू हो गई है। जिसके बाद अब दिल्ली में सीएनजी 74.09 रुपये प्रति किलो कि बजाय 75.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमतों में एक रुपये की वृद्धि की गई है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में जहां अभी तक सीएनजी 78.70 रुपये प्रति किलो में मिल रही थी। जिसके बाद अब यहां 79.70 रुपये प्रति किलो के भाव से सीएनजी मिलेगी। एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में सीएनजी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुग्राम के अलावा करनाल और कैथल में भी सीएनजी की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img