- बच्चा पार्क स्थित लेडीज पार्क में बुधवार को हर बार की तरह इस बार भी तीजोत्सव धूमधाम से मनाया
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बच्चा पार्क स्थित लेडीज पार्क में बुधवार को हर बार की तरह इस बार भी तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर सभी महिलाएं और लड़कियां थिरकते हुई नजर हुई। लेडिज पार्क में 15 झूलो की व्यवस्था की गयी। इसके साथ ही मेला पूरे जिमखाना मैदान के किनारे भरा रहा। चाट, झूले, खेल खिलौने की दुकानों पर महिला बच्चों की खूब भीड़ रही।
लेडिज पार्क में तीज मेले में रात तक सुर से सुर मिलाते हुए डांस हुआ। साथ ही महिलाओं ने भी झूले पर पींगे बढ़ाए। इस पहली तीज से लेकर हर बार तीज मेले का आनंद लेने वाली सुहागिन रही। साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश भी मिला। इसके बाद बाहर लगे मेले में चाट, गोल गप्पे का स्वाद लेकर सभी ने खेल खिलौने की खरीदारी की और बच्चों को झूला झुलवाया।
हरियाणवी गीतों पर खूब हुआ डांस
डीजे की धमक पर खूब डांस भी किया गया। हरियाणा के गीतों पर महिलाओं और लड़कियों ने अपने कदमों को खूब थिरकाया। चार बजे से लेकर देर रात तक डीजे की धुन पर कदम चलते ही रहे और झूले भी चलते रहे। पहली तीज को लेकर भी उत्सुकता दिखी। पहली तीज मनाने को कुछ महिलाएं भी पार्क में पहुंचीं। जहां पर सेल्फी भी ली गई। साथ ही अपनी सहेलियों के साथ तीज उत्सव मनाया
और एक-दूसरे को उपहार भी भेंट किया। इस दौरान महिलाएं हरे परिधानों में नजर आयी। महिलाओं ने मेले का खूब आनंद उठाया। बाहर का मेला भी खेल-खिलौनों से भरा रहा। तीजोत्सव के दौरान बच्चा पार्क पर लगे मेले में बच्चे झूले पर झूलते नजर आए। महिलाएं कई तरह के सामान खरीदते हुए नजर आईं।

