Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: ऋषिकेश शराब प्रकरण में एसएसपी का बड़ा एक्शन, एसओजी देहात भंग

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने ऋषिकेश में अवैध शराब से जुड़े मामलों में कड़ा एक्शन लिया है। एसओजी देहात को भंग कर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र में वर्षों से जमे करीब दो दर्जन पुलिस कर्मियों को शीघ्र हटाया जा सकता है।

ऋषिकेश प्रकरण में एसएसपी देहरादून द्वारा की देहात पुलिस की समीक्षा की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि अवैध शराब पर थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए गए।

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा विगत 08 माह के दौरान लगभग हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 113 अभियोग पंजीकृत करते हुए 111 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि एसओजी देहात को भंग कर दिया गया है। अब पूरे देहरादून में सिर्फ एक एसओजी का कार्यक्षेत्र होगा, जो एसएसपी को करेगी रिपोर्ट। तमाम समीक्षा के बाद इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि दो दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी थाना ऋषिकेश से अन्यत्र स्थान्तरित किए जा सकते।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img