Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

कारोबारी को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़

  • एक बदमाश को गोली लगी तो दूसरा चकमा देकर भाग निकाला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहियानगर थाना क्षेत्र के तहत कारोबारी से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लगी तो दूसरा चकमा देकर भाग निकाला। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
बीती मंगलवार रात की मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। जबकि दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बीते मंगलवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव दतावली के रहने वाले बिल्लू नाम के कारोबारी से एक लाख 15 हजार रुपये लूट लिए थे। कारोबारी ने बदमाशों के खिलाफ लोहिया नगर थाने में मुकदमा कायम कर दिया था। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

बीते मंगलवार देर रात मुखबिर से मिली सूचना पर बिजली बंबा बाईपास पर पुलिस बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाने लगी। तभी लोहियानगर पुलिस को दो युवक एक बाइक पर आते दिखे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का इशारा किया। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम शादाब निवासी रेलवे रोड बताया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में छापेमारी कर रही है।

प्रोफेसर ने लगाया हिजबुल्लाह चीफ को श्रद्धांजलि का स्टेटस, हंगामा

मेरठ: शहर के एक कालेज में विशेष समुदाय की महिला प्रोफेसर ने हिजबुल्लाह चीफ को श्रद्धांजलि देने का स्टेटस अपने वाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। जानकारी मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता कालेज पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह से बजरंग दल के लोगों को समझाकर शांत किया गया। बजरंग दल ने महिला प्रोफेसर के खिलाफ परतापुर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज करायी है। थाने प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं।

देहरादून हाइवे पर परतापुर क्षेत्र में स्थित बीआईटी कालेज में सुबह दर्जनों बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीनगर की रहने वाली शाइस्ता जहराह मकबूल बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर फार्मेसी विभाग में कार्यरत हैं। आरोप है कि शाइस्ता एक जिहादी मानसिकता की महिला हैं। शाइस्ता ने बगदादी आतंकवादी संगठन के मुखिया हिजबुल्लाह जिसकी इजरायल हमले में 27 सितंबर को मौत हो गई थी।

इस पर दुख जाहिर करते हुए अपने वाटसएप स्टेटस पर 28 सितंबर को उसका फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल के आशीष ने बताया कि शाइस्ता के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि ये महिला इसी तरह के फोटो लगाती है ओर आतंकवादी संगठनों के बारे में बात करती है। उनका समर्थन करती है। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक आशीष ने प्रोफेसर के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img