नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दो पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दर्शकों की पसंद और शो की पकड़ को लेकर दोनों शो एक-दूसरे के लिए कड़ी चुनौती बन गए हैं।
नंबर वन का ताज
38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ टॉप पर है। इस हफ्ते रुपाली गांगुली स्टारर इस सीरियल को 2.3 की टीआरपी मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ है। 38वें हफ्ते में स्मृति ईरानी के सीरियल को 2.2 की टीआरपी मिली है।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीआरपी
पिछले कुछ हफ्तों से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ तीसरे नंबर पर बना हुआ था। लेकिन इस हफ्ते तीसरे नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ है। सीरियल ‘उड़ने की आशा’ को 1.9 की टीआरपी मिली है। वहीं 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ चौथे नंबर पर है। इस बार इसे 1.8 की टीआरपी मिली है।
पांचवें स्थान पर ‘तुम से तुम तक’
टीआरपी की लिस्ट में शरद केलकर का शो ‘तुम से तुम तक’ भी शामिल हो चुका है। इस सीरियल को 38वां हफ्ते में 1.7 की टीआरपी मिली है, इसे टीआरपी लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है। इस सीरियल की कहानी एज गैप वाली लव स्टोरी पर है। शरद केलकर को इस सीरियल के कारण ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था।

