जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की एक बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा कापसहेड़ा क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना में शामिल बस दिल्ली परिवहन निगम के सेक्टर-22, द्वारका डिपो की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हादसे के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

