Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

मेडिकल से बंदी हथकड़ी समेत फरार, चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार

  • अमरोहा का रहने वाला था बदमाश, पथरी के आपरेशन के लिये था भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुरादाबाद जेल से पथरी के आॅपरेशन के लिये आया अमरोहा का शातिर चोर मेडिकल अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया। बदमाश की सुरक्षा में लगी पुलिस सुरक्षा को हवा तक नहीं लगी। एसएसपी अमरोहा ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर गिरफ्तार करने के आदेश कर दिये हैं।

चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अमरोहा निवासी अरशद पुत्र छोटे जिला कारागार मुरादाबाद में बंद था। उसे चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गत 12 जनवरी को अरशद की तबीयत खराब होने के चलते अमरोहा पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल बाबू खान, कांस्टेबल आशू कुमार, राहुल कुमार, गाड़ी चालक संजीव राठी उसे मेडिकल अस्पताल लेकर आए थे। जहां बुधवार को उसका पथरी का आॅपरेशन हुआ था। गुरुवार दोपहर डाक्टर ने उसे डिस्चार्ज करने को कहा।

इस दौरान बंदी अरशद लघुशंका का बहाने करते हुए टॉयलेट चला गया। जहां पुलिस कर्मियों को बंदी चकमा देकर मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया। करीब एक घंटे तक चारों पुलिसकर्मी खुद ही गुपचुप तरीके से बंदी को ढूंढ़ते रहे, लेकिन बाद में इसकी सूचना मेडिकल पुलिस को दी।

तब जाकर बंदी के भागने की जानकारी मेरठ पुलिस को लगी। लापरवाही बरतने पर एसएसपी अमरोहा ने चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए इनकी बर्खास्तगी की रिपोर्ट शासन को भेजी है। वहीं, बंदी की तलाश में मेडिकल और अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस को तलाश में लगाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img