Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

सीएम की घोषणाओं के कार्यों की धीमी प्रगति से कमिश्नर नाराज

  • मंडल में 66 अरब से अधिक लागत की 239 परियोजनाएं स्वीकृत
  • सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यों का आॅडिट करा दो सप्ताह में दें आख्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आयुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विकास कार्यों में तेजी लाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं निर्माण कार्यों की जांच करें तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुये मंडल के सभी जिलाधिकारियों को गंभीरता से ध्यान दे।

आयुक्त ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में डाटा सुधार के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर पात्रों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। निराश्रित गोवंशों के लिए बनाये गये गोआश्रय स्थलों का उपयोग ठीक प्रकार से किया जाये।

आयुक्त ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यों को मुख्य विकास अधिकारी स्वयं अथवा अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उसका आॅडिट कराये, सैम्पल लेकर जांच कराये तथा इस संदर्भ में सभी मुख्य विकास अधिकारी दो सप्ताह के अंदर अपनी आख्या उन्हें उपलब्ध कराये।

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन अंतर्गत बनायी जा रही पाइप पेयजल योजनाओं में ग्रामीणो को पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराये जाये व शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। आयुक्त ने 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं, 50 करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं कार्यों की भी समीक्षा की।

संयुक्त विकास आयुक्त डा. आरके गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 633 आवासों का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 461 लक्ष्य के सापेक्ष 354 दंपत्तियों के सामूहिक विवाह कराये जा चुके हैं। 107 दंपत्तियों के विवाह के लिए भी आयोजन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत मंडल में 21134 लाभार्थी है। जिनको 432.22 लाख दिये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के कार्यों में से 80 का कार्य पूर्ण हो गया है। 20 निर्माणाधीन है, 34 अनारंभ है। सांसद निधि के कार्यों में से 2178 कार्यों में से 1298 कार्य पूर्ण हो गये हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img