जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: कोरोना वेक्सिनेशन के पहले दिन एक वार्ड आया की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा निवासी पूनम वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड आया है।
गुरुवार को वेक्सिनेशन के बाद उनकी हालत खराब हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार वार्ड आया द्वारा बता दिया गया था कि वह दिल की बीमारी से ग्रस्त है लेकिन इसके बाद भी उसे वेक्सीन लगा दी गई।

