जनवाणी संवाददाता |
बढ़ापुर: बीती रात को गेहूं की रखवाली कर रहे हैं किसान के पीछे जंगली हाथी दौड़ पड़े किसान ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जंगली हाथियों द्वारा किसानों की गेहूं व गन्ने की फसल को नष्ट किया गया है।
बढ़ापुर क्षेत्र में हाथियों का समय-समय पर आतंक देखने को मिलता रहता है। जंगली हाथी किसानों के खेतों में घुसकर उत्पात मचाते हैं और किसानों की खड़ी फसलों को भी नष्ट कर देते हैं। बढ़ापुर के मौहल्ला नोमी निवासी नसीम अहमद ने बताया कि मौजा दलीपपुर रामजी वाला रोड पर उनका खेत है।
जिसको उन्होंने मौहल्ला इकबालपुरा निवासी निसार अहमद को बटाई पर दे रखा है। बीती रात्रि को जंगली हाथियों का झुंड खेत में घुस गया और उनकी 2 बीघा गेहूं की फसल को रौंद डाला। जब उनके बटाईदार निसार अहमद में जंगली हाथियों के झुंड को भगाने की कोशिश की तो जंगली हाथियों का झुंड उसके पीछे भागने लगा निसार अहमद में शोर मचा कर आसपास के किसानों को बुलाया आसपास के किसानों ने शोर शराबा करके जंगली हाथियों को वहां से किसी तरह भगाया।
वहीं पास के ही किसान इदरीश अहमद व प्रमोद कुमार की भी जंगली हाथियों के झुंड ने गेहूं व गन्ने की फसल बर्बाद कर दी। किसानों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दे दी है। जब इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विजय सिंह पुर रेंज कपिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथी आ जाते हैं। इसकी सूचना उनको प्राप्त हो गई है। वन विभाग की टीम को बेचकर जंगली हाथियों को भगाने का प्रयास किया जाएगा।

