Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

…तो शोभापुर भी है स्मार्ट सिटी का हिस्सा

  • अधिकारियों ने यहां का दौरा कर नहीं की वास्तविकता जानने की कोशिश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनएच-58 से सटा हुआ है शोभापुर। यह भी स्मार्ट सिटी का हिस्सा हैं, लेकिन निगम अधिकारियों ने शायद ही यहां का दौरा कर वास्तविकता जानने की कोशिश भी नहीं की। सफाई यहां होती नहीं हैं। हर तरफ जलभराव हैं। लोगों को गंदगी के बीच रहना पड़ रहा हैं।

बीमारी फैलने का खतरा बना रहता हैं, लेकिन इस पीड़ा को कभी नगर निगम अफसरों ने समझने की कोशिश भर नहीं की। नगरायुक्त मनीष बंसल के अथक प्रयास से स्थिति बदल रही हैं, लेकिन उनसे भी वास्तविकता छुपाई जा रही है। यही वजह है कि शोभापुर हो या फिर गोलाबढ।

हालात एक जैसे ही है। इस तरह से क्या स्मार्ट सिटी होने का दम भरा जा सकता है। समस्याओं को खत्म करने के लिए निगम अफसरों को पहल तो अवश्य ही करनी होगी। ये विकट हालात तो एनएच-58 से सटे शहर के हिस्से के हैं, जहां पर कोई भी बाहर से आकर देखे तो बेहद शर्मिंदगी महसूस होगी। कभी शोभापुर गांव हुआ करता था, लेकिन जब नगर निगम का विस्तार हुआ तो उस दिन के बाद इसे शहर के वार्ड 12 में गितनी आरंभ हो गई।

02 19

इस गांव के लोग का कच्चा चमड़ा कुटीर उद्योग भी हैं। चमड़े की यहां धुलाई व सफाई की जाती है, लेकिन गंदा पानी निकलने के लिए निकास की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते पानी निकास की बड़ी समस्या लोगों के लिए बन गई है। यह गंदा पानी लोगों के घरों के पास एकत्र हो गया है।

एक तरह से अस्थाई तालाब जैसा नजारा यहां दिखाई देता है। इस गंदे पानी में बुरी दुर्गंध आती है, यहां पर एक मिनट के लिए ठहरना भी भारी हो जाता है, लेकिन गांव के लोग यहां पर कैसे जीवन यापन कर रहे हैं, यह बड़ा सवाल है। नगर निगम के अधिकारियों ने गोलाबढ पहुंचकर तो पानी निकासी का अस्थाई समाधान कर दिया हैं, लेकिन शोभापुर के लिए क्या नगरायुक्त पहल करेंगे।

यहां की जनता को भी क्या दुर्गंद्ध से मुक्ति दिला पायेंगे? क्योंकि शहर में पेटिंग कराने मात्र से ही मेरठ स्मार्ट नहीं बनेगा, बल्कि धरातल पर नगर निगम के सभी सफाई कर्मियों को काम करना होगा, तभी शहर को स्मार्ट की दिशा में बढ़ाया जा सकता हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img