- अरविंद संगल व्यापारी सुरक्षा फोरम का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: व्यापारी सुरक्षा फोरम राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार गोयल ने कहा संगठन समय समय पर सत्ता के गलियारों में संगत कर प्रावधान करो का सरलीकरण, व्यापारी का अनुचित शोषण की समस्या के निस्तारण का प्रयास करने में आगे रहा है।
शुक्रवार की देर शाम शामली में सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर की कमिश्नरी बैठक में में मुख्य अतिथि व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार ने कहा हमने उत्तर प्रदेश सरकार से आशा रखते हुए दो प्रस्ताव पारित किए है, जिसमें प्रथम व्यापारी चिकित्सा बीमा सरकार द्वारा कराया जाए जिससे लाभ हेतु कम से कम दो लाख रुपए तक का सहयोग गंभीर बीमारी के इलाज में मिल सकें।
दूसरा प्रस्ताव प्राकृतिक आपदा, साम्प्रदायिक दंगे या कोई अनहोनी होने की दशा में व्यापारी का नुकसान भरपाई करने हेतु सहयोग राशि जो व्यापारी जिस आर्थिक स्थिति में व्यापार चला रहे हो उसी अनुपात में सहयोग दिलाया जाए। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल को व्यापारी सुरक्षा फोरम का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया।
अरविंद संगल ने कहा कि वित्त व वितरण व्यवस्था की रीढ़ व्यापारी सदैव देश के शुभचिंतक रहे है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने ओडीओपी योजना से प्रत्येक जनपद में उद्योगों का जाल बिछाने के लिए विभिन्न योजनाओं के अर्न्तगत उद्यमियों को धन व नए संसाधन उपलब्ध कराए हैं।
इस मौके पर पूर्व आईजी विजय गर्ग, प्रदेश मंत्री श्रीपाल गोयल, जिला संरक्षक मोहित जैन, सहारनपुर से सहारनपुर प्रभारी नरेश धीमान, महानगरध्यक्ष प्रवीण छाबडा, विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, कमल चुग, मुजफ्फरनगर से जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल, सचिन जिन्दल, राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता, राजीव गर्ग, राहुल जैन, कंवरसैन जैन, शामली जिलाध्यक्ष संजय संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, विकास संगल, मुकेश जांगिड, विपिन मित्तल, पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, अंकुर गोयल आदि उपस्थित रहे।

