Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

आचार्य बालकृष्ण ने दिए जिला प्रशासन को 2000 कोरोनिल किट

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: देश में कोरोना महामारी बड़ी तेजी से फैल रही है। इस महामारी को रोकने के लिए कई समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रही है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के आग्रह पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में कोरोना के खिलाफ जंग में जिला प्रशासन की मदद करेगा।

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिले में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीजों को दिव्य स्वासरी कोरोनिल किट मुहैया कराने जा रहा है और इसकी शुरुआत भी हो गई है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने जिला प्रशासन को 2000 कोरोनिल किट की पहली खेप सौंप दी है।

इस दौरान हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर के साथ मंत्री निशंक के प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि भी मौजूद रहे। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पूरे में फैली कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए पतंजलि योगपीठ अग्रणी भूमिका निभा रहा है, केंद्रीय मंत्री निशंक से भी उनकी चर्चा होती रहती और आज उन्ही के आग्रह पर पतंजलि योगपीठ में हरिद्वार जिले में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीजों के लिए 2000 कोरोनिल किट सौंपी है।

उन्हें विश्वास है कि योग और आयुर्वेद के माध्यम से पूरा देश जल्द ही इस महामारी पर विजय हासिल करेगा। वहीं जिलाधिकारी श्री रविशंकर ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना पेशेंट्स को अब सरकारी किट के साथ कोरोनिल किट भी दी जाएगी। हरिद्वार के सीडीओ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि और भाजपा नेता विक्रम भुलर भी मौजूद रहे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img