Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सरकार के विधायक की बात नहीं सुन रहे अधिकारी, धरने पर बैठने की दी चेतावनी

  • मंत्री सतपाल महाराज के सामने सीएमओ पर भड़के विधायक सुरेश राठौर
  • सरकार के ही विधायक की कोई बात नहीं सुन रहे हैं अधिकारी

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: प्रदेश में अफसरशाही कितनी हावी उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार है और सरकार के ही विधायक की कोई बात अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। मामला हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा का है जहाँ स्वास्थ्य विभाग न तो वैक्सीनेशन कर रहा और न ही कोरोना की जाँच।

हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में क्वारंटाइन सेंटर के उद्घाटन से पहले ज्वालापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर हरिद्वार के सीएमओ एस के झा पर भड़क उठे। सुरेश राठौर ने सीएमओ से कहा कि वो बार बार उन्हें अपनी विधानसभा में वैक्सीनेशन और कोरोना जांच कराने की मांग कर रहे हैं कई बार लिखित और मौखिक रूप से माँग करने पर भी कोई कार्रवाई नही की जा रही है।

इतना ही नहीं मंत्री सतपाल महाराज के सामने ही सुरेश राठौर ने सीएमओ को धरने पर बैठने की चेतावनी तक दे डाली। सीएमओ सीएमओ द्वारा जांच और वैक्सीनेशन कराने के आश्वासन के बाद विधायक का पारा शांत हुआ। विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि उनकी विधानसभा के हद्दीपुर, इब्राहिमपुर मसाई कोटा मुरादनगर वाला में ना तो वैक्सीनेशन किया जा रहा है और ना ही लोगों की कोरोना की जाँच की जा रही है।

जबकि इन गांव में लोगों को बुखार आदि की शिकायत है। विधायक ने कहा कि यदि अब भी उनकी विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिली तो वह इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
spot_imgspot_img