Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

गंगा नदी के गहरे पानी में डूबे युवक की मौत, मचा कोहराम

  • काफी प्रयास के बाद भी युवक का शव बरामद नही हो सका

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: गंगा के पानी में नहाते वक्त एक युवक गंगा के गहरे जल में समा गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी युवक का शव बरामद नही हो सका। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मंडावली में कीर्ति पत्नी छोटे सिंह की मृत्यु हो गई थी।

कीर्ति के परिजन और गांव वाले उसके अंतिम संस्कार को नांगल गंगा घाट पर आये थे। कीर्ति के अंतिम संस्कार में सचिन पुत्र मनोज कुमार उम्र 17 वर्ष भी आया था। अंतिम संस्कार के बाद सचिन अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने लगा। नहाते- नहाते वह गंगा के गहरे जल में  डूबने लगा।

33 3

डूबते समय उसने शोर भी मचाया लेकिन उसे बचाया नही जा सका थोड़ी ही देर में वह गंगा के गहरे जल में डूब गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका कुछ भी पता नही चल सका। हादसे की खबर मिलते ही नांगल थाने के दारोगा विनोद कुमार कुछ गोताखोरों को लेकर गंगा तट पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से उसके शव को तलाशने के काफी प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नही मिली। दारोगा विनोद कुमार ने बताया घटना स्थल उत्तराखण्ड के लक्सर थाना क्षेत्र में आता है वहां की पुलिस को सूचना कर दी गई है फिर वह उसके शव को तलाशने का हर सम्भव प्रयास कर रहे है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img