Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

राज्यपाल का दौरा निरस्त आनलाइन होंगे कार्यक्रम

  • राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 20 करोड़ के भवनों का आनलाइन करेगी लोकार्पण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में छह से आठ अक्टूबर तक प्रस्तावित कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। जिसके बाद कृर्षि विवि और सीसीएसयू में होने वाले सभी कार्यक्रम अब आनलाइन होंगे।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के कार्यक्रम को लेकर विवि प्रशासन तैयारी में जुटा था, लेकिन एन वक्त पर उनका आगमन रद्द हो गया।

बताया जा रहा है कि इसके पीछे लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर किसानों में चल रहा उबाल है। वहीं राज्यपाल अब आनलाइन कार्यक्रम के जरिए विवि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के साथ ही 20 करोड़ रुपये की लागत से बने मूल्यांकन भवन और अन्य भवनों का लोकार्पण भी करेंगी।

बता दें कि कुलाधिपति के विवि आगमन को लेकर विवि परिसर में सभी बंद पड़े फव्वारे चालू करा दिए गए थे। विवि का सारा क्षेत्र रंगीन लाइटों से जगमगा रहा है।

पत्रकारिता भवन के पास वाली सड़क को बनाया गया है। भवनों के लोकार्पण की बात करें तो 20 करोड़ रुपये की लागत से बने चार मंजिला अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन का तोहफा विवि को मिलेगा।

सीसीटीवी कैमरों से युक्त इस भवन में कॉपियां भेजे जाने से लेकर, बार कोडिंग, मूल्यांकन, मूल्यांकन के बाद नंबर फीड आदि का सारा काम इसी भवन में होगा।

अभी तक ये सारे कार्य अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा सर छोटूराम में नए हॉस्टल, पत्रकारिता बिल्डिंग विस्तार, टेक्सीलॉजी बिल्डिंग विस्तार, इतिहास और लॉ विभाग का विस्तार और एनिमल हाउस एंड मेडिसिन गार्डन का लोकार्पण भी अब आॅनलाइन ही किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img