Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर भारसी के पास कट न देने के विरोध में प्रदर्शन, जाम

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी पर गांव भारसी के बाहर कट ना मिलने के कारण ग्रामीणों ने हाइवे पर धरना देकर बैठ गए। प्रशासन के समझाने के बाद भी ग्रामीण धरने से उठने को तैयार नही है।

एनएचएआई के द्वारा दिल्ली सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी का निर्माण कराया जा रहा है। एलम से कांधला के बीच निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद अब कर्मचारी डिवाइडर बना रहे है।

गांव भारसी के बाहर डिवाइडर में कट ना मिलने के कारण ग्रामीण नाराज है। जिसके चलते मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण हाइवे पर आकर धरना देकर बैठ गए।

23 14

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनके गांव के बाहर उनको कट नही मिलेगा। वह धरने से नही उठेंगे। ग्रामीणों के अनुसार उक्त रास्ते से 10 से 12 गांव जुडते है। जिनका आवगमन इस रास्ते है गांव के बाहर कट ना मिलने के कारण ग्रामीणों व किसानों को लगभग दो से ढाई किलोमीटर धूम कर आना पड़ेगा तथा विपरीत दिशा में जाने पर रोज दुघर्टना का भय बना रहेगा।

ग्रामीणों के धरने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया किन्तु ग्रामीणों ने अपनी मांग पूरी ना होने तक धरने से उठने से मना कर दिया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण धरने पर बैठे हुए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img