Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ बीएसपी में शामिल

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: विधानसभा के कार्यक्रम में रविवार को आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तेजियान समर्थकों के साथ बसपा में शामिल होने की घोषणा की। जिसके बाद बसपा के मुख्य सैक्टर प्रभारी जगपाल सिंह उन्हें बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई। जगपाल सिंह ने बसपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बसपा के किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान में कोई कमी नही आने देंगे। जिलाध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि आज दो झूठो की सरकार चल रही है। विकास कार्य के नाम पर प्रदेश में झूठे वायदों के नाम पर खोखले वादे हो रहे है।

आज प्रदेश में चारो ओर जनता में त्राहि त्राहि मची हुई हैं, लॉ इन आॅर्डर नाम की कोई चीज नही है, हत्या लूट जैसी जघन्य वारदात कम होने का नाम नही ले रही है। मुख्य सैक्टर प्रभारी ताहिर राणा व सागर प्रजापति ने कहा कि नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है।

कुछ नोजवान तो आत्मा हत्या करने पर मजबूर हैं । इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम सैनी, हरवीर सिंह, प्रमोद कुमार प्रधान, राजराम, अंकित गौतम, सचिन कुमार, देवेन्द्र आर्य, प्रदीप कुमार, दीपक, शिवकुमार सैनी, मनोज सैनी, नाथी राम सैनी, तेज सिंह सैनी, डा. राजेश कुमार, इकराम राणा, आजाद भैसानी, साकिर राणा, भूरा राणा, अनीश राणा, अमजद राणा आदि मौजूद रहे। वहीं अनीश राणा को मुख्य मीडिया प्रभारी व अंकित गौतम को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...
spot_imgspot_img