Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा

  • मौसम के बदले तेवर, दिन भर नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुबह से ही मौसम का तेवर बदला रहा। दिनभर हवाओं के चलने से ठंड में इजाफा हुआ। सूर्य देवता दिनभर बादलों की आगोश में छिपे रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार देर शाम शहर में बूंदाबांदी से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई।

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। सर्दी का सितम बढ़ने से लोगों की कपकपी छूटने लगी है। रात में पाला व दिन में बफीर्ली हवाओं के चलने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह से ही मौसम का तेवर बदला बदला दिखा। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। देहात में कई स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई। छुट्टी के दिन भी लोग ठंड के चलते घरों में कैद रहे।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले चार दिन कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मेरठ, मुजफ्फरनगर व शामली में हल्की बूंदाबांदी के आसार है। मौसम विशेषज्ञ डा. एम समीम के अनुसार शहर में देर शाम हल्की बूंदाबांदी से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 व न्यूनतम आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img