Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

गलियों से लेकर दुकानों के अंदर तक भारी भीड़

  • भीड़ में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रात्रि का कर्फ्यू शहर में लागू हैं, लेकिन दिन के हालात बेहद विकट है। ओमिक्रॉन से लोग डर नहीं रहे हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण है लालकुर्ती पैंठ बाजार। यहां भीड़ खूब हैं। सोशल डिस्टेंसिंग नहीं है। मास्क भी नहीं लगाये हुए हैं। रविवार को छुट्टी का दिन था, ऐसे में लालकुर्ती पैंठ बाजार की काफी दुकानों पर लोग बाहर खड़े होकर खरीदारी कर रहे थे।

कुछ लोगों के चेहरे मास्क था तो कुछ पर नहीं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं कोई पालन नहीं हो रहा था। रोडवेज बस स्टेंड पर भी लोगों की भीड़ थी। हापुड़ स्टैंड भगत सिंह मार्केट में भी भारी भीड़ थी। हापुड़ रोड चौराहे पर रिक्शा से लेकर गलियों में खाने-पीने की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ थी। हापुड़ रोड से लिसाड़ी रोड जाने वाली रोड पर भारी भीड़ थी।

उधर, बाजार के बाहर मुख्य सड़क पर पुलिस मास्क न लगाने वाले लोगों का चालान भी काटती दिखाई दी। स्थानीय व्यापारी मानते हैं कि बीते कुछ दिनों में संक्रमण का खतरा बढ़ने से भीड़ कम हुई है। व्यापारी भी अपने स्तर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कोशिश कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img