Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

नाइट कर्फ्यू बेअसर, आईजी पहुंचे बेगमपुल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना और ओमिक्रॉम से निपटने के लिये सरकार ने पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। मेरठ में अधिकांश स्थानों पर नाइट कर्फ्यू का ज्यादा असर नहीं दिखा। खुद आईजी प्रवीण कुमार रात में नाइट कर्फ्यू का जायजा लेने निकले। वहीं हापुड़ अड्डे चौराहे पर चहल पहल रही और कई जगहों पर पुलिस की लोगों से बहस भी हुई।

14 15

डीएम के. बालाजी ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है। इसके बावजूद लोग घरों में रजाई और कंबल में रहने के लिये तैयार नहीं है। हालांकि एक बड़ी आबादी जरुर भीषण ठंड में घरों में रजाई में दुबकी हुई है लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे है।

सोमवार की रात जब दैनिक जनवाणी ने नाइट कर्फ्यू की स्थिति जानी तो पता चला कि मुस्लिम बहुल इलाकों में कर्फ्यू बेअसर साबित हो रहा है। लोग दोपहिया वाहनों और कारों से फर्राटे भर रहे हैं। देर रात आईजी प्रवीण कुमार बेगमपुल पहुंचे और आबूलेन चौकी पर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और सख्त निर्देश दिये कि कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाए।

वहीं बार बार चेतावनी के बाद भी न सुधरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। सदर, शास्त्रीनगर, गंगानगर, साकेत, नौचंदी क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू पूरी तरह से सफल रहा, लेकिन बाकी इलाकों में चहल पहल बरकरार रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img