Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

नए साल पर पुलिस की गुडवर्क से शुरुआत, आठ मुकदमे दर्ज

  • एक मुकदमा एक्सीडेंट का तो बाकी शराब, सट्टा और तमंचे के

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: नये साल 2022 के पहले दिन की शुरुआत पुलिस ने गुडवर्क से की। किसी थानेदार ने शराब पकड़ी तो किसी ने सट्टा पकड़ा। लगभग शहर के हर थाने में साल का पहला मुकदमा गुडवर्क का दर्ज हुआ। सूत्रों की मानें तो यह सब अचानक नहीं हुआ, बल्कि प्लानिंग के तहत किया गया। पुलिस अधिकारी भी मानते है कि साल की शुरूआत गुडवर्क से होनी चाहिए।

नये साल को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच की गई। लेकिन इसके बावजूद शराब पीकर वाहन चलाने का एक भी चालान नहीं हुआ।

रात्रि कर्फ्यू होने के बावजूद शहर में जगह-जगह नये साल के जश्न में देर रात तक डीजे बजते रहे, लेकिन कहीं भी पुलिस ने दखल नहीं दिया। इसके इतर शहर के ज्यादातर थानों में साल का पहला मुकदमा गुडवर्क का लिखा गया। पुलिस की मानें तो नये साल पर शहर में न तो कई हंगामा हुआ और न किसी प्रकार की मारपीट हुई। बस देहली गेट थाने में एक मुकदमा एक्सीडेंट दर्ज किया गया।

जबकि अन्य थानों में शराब, सट्टा व तमंचा पकड़ने के मुकदमें दर्ज किए गए। सूत्रों की मानें तो पुलिस मानती है कि नये साल की शुरूआत गुडवर्क से हो तो पूरा साल अच्छा जाता है। इसलिए हर साल पुलिस गुडवर्क के मुकदमों से साल की शुरुआत करती है। अधिकारी भी उत्साहित होते है कि पुलिस ने नये साल की शुरुआत गुडवर्क से की है। इससे उम्मीद हे कि सालभर पुलिस गुडवर्क ज्यादा करेगी।

पहले दिन दर्ज हुए मुकदमे

  • ब्रह्मपुरी-तमंचा बरामद
  • मेडिकल-तमंचा बरामद
  • सिविल लाइन-अपराधी पाबंद किए
  • सदर बाजार-शराब बरामद
  • लालकुर्ती-शराब बरामद
  • लिसाड़ी गेट-सट्टा पकड़ा
  • रेलवे रोड-सट्टा पकड़ा
  • देहली गेट-सड़क हादसा
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img