Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

खेल विवि से स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को मिलेगी नई दिशा

  • नये-नये प्रोडक्ट भी बन सकेंगे मेरठ की इंडस्ट्रीज में
  • रोजगार के नये अवसर होंगे पैदा, मेरठ का नाम होगा रोशन

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: जनपद में खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिये रविवार को शिलान्यास हो गया है। इस विश्वविद्यालय के बनने से खिलाड़ियों को तो लाभ होगा ही इसके अलावा खेल प्रतिभाओं को और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही मेरठ में नई-नई तकनीक के स्पोर्ट्स प्रोडक्ट भी तेजी से तैयार हो सकेंगे।

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो चुका है। मेरठ में इस खेल विश्वविद्यालय के बनने से खिलाड़ियों को तो प्रोत्साहन मिलेगा ही, लेकिन यहां पहले से ही मशहूर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को भी लाभ पहुंचेगा। जानकारों की माने तो इससे बनने से मेरठ की खेल उत्पादक इंडस्ट्री वह चीजें भी बना सकेगी जो यहां पहले कभी नहीं बनी।

खेल संबंधित हर उत्पाद मेरठ में हो सकेगा तैयार

sumnesh aggarwal

मेरठ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय के यहां मेरठ में बनने से न सिर्फ खिलाड़ियों को लाभ पहुंचेगा, खिलाड़ी तैयार होंगे बल्कि उद्यमियों को भी काफी लाभ मिलेगा। मेरठ में वह उपकरण भी तैयार हो सकेंगे जो यहां अभी तक नहीं बनाये जा रहे थे। मेरठ की खेल इंडस्ट्री पूरी दुनिया में नाम कमा सकेगी।

खेल के बजट में भी हो वृद्धि

vivek kohli

स्टैग इंटरनेशनल के एमडी विवेक कोहली ने बताया कि मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का बनाना मेरठ ही नहीं पूरे देश के लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा मिलेगा तो लोग अधिक स्वस्थ रह सकेंगे। फिट रहने के लिये भी खेल जरूरी हैं। खेल विश्वविद्यालय बनेगा तो इंडस्ट्री को लाभ पहुंचेगा। कोई भी नया उत्पाद तैयार होगा तो बड़े बड़े नामचीन खिलाड़ी उनका इस्तेमाल कर सकेंगे और जानकारी देंगे।

उत्पादों को पीएम ने सराहा

shrit aggarwal
पीआर के डायरेक्टर क्षितिज अग्रवाल ने बताया कि उनकी ओर से भी यहां कार्यक्रम स्थल पर एक स्टॉल लगाया गया। जहां पीएम ने उनके उत्पादों को देखा और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने यहां खेल उत्पादों को देखा उससे इंडस्ट्रीज के लिये नये मार्ग खुलेंगे। सभी को बड़ी राहत पहुंचेगी।

 

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img