Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

समाज के वंचित मानवों की सेवा सिखाता है लायनवाद

  • लियो क्लब द्वारा गरीबों को रजाईयां वितरित की

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली शहर के सैंट आरसी कान्वेंट स्कूल में लियो क्लब द्वारा रजाई वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायंस मंडल के पूर्व गवर्नर लॉयन अरविंद संगल ने कहा कि लायनवाद सदैव आपको प्रेरित करता है कि समाज में वंचित मानवों की सेवा हेतु आगे बढ़ो। लियो क्लब के सदस्यों के अंदर यह भावना उत्पन्न होना स्वयं में उनकी दूरदर्शिता लगन शीलता एवं समाज के प्रति उनकी कर्तव्य परायणता दशार्ता है।

रजाई वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब दोआब के पूर्व अध्यक्ष लॉयन सोमेश गर्ग ने ने लियो क्लब के युवा सदस्यों की प्रशंसा की। क्लब अध्यक्ष लियो भारत संगल ने बताया कि लियो क्लब द्वारा रुई वाली 21 रजाइयों को वंचित लोगों को निशुल्क वितरण किया गया है।

इस मौके पर लियो रुचिन संगल, अमन शर्मा, हिमानी संगल, आकाश संगल, निकुंज मित्तल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img