Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जिला बदर अपराधियों के घरों पर पुलिस ने कराई मुनादी

  • गुंडा एक्ट में निरूद्ध चार अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अपराधियों पर कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। चार अपराधियों को जिला बदर किया गया है। जिनके घरों पर मुनादी कराकर जिला बदर करने का ऐलान पुलिस ने किया है।

आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैराना पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर मंगलवार को गांव बसेड़ा निवासी मुकरीम, फरमान और जनवा तथा मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी शेरखान के घरों पर जिला बदर करने की मुनादी कराई गई हैं।

चारों आरोपियों पर 3 गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्यवाही की गई हैं। चारों जिला बदर अपराधियों के घरों पर मुनादी कर मोहल्लेवासियों व ग्राम वासियों को सूचित किया गया हैं कि अगर यें शामली जनपद की सीमा अंतर्गत दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाएं। वहीं पुलिस गांव-गांव में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगातार शिकंजा कस रहीं हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img