Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पीएचसी में फर्जी मेडिकल करने का आरोप, हंगामा

  • प्रभारी चिकित्सक के जांच का आशवासन देने के बाद शांत हुए परिजन

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में नगर के पीएचसी में मेडिकल के लिए अस्पताल में पहुंचे एक पक्ष ने अस्पताल परिसर में ही जोरदार हंगामा करते हुए वहां मौजूद चिकित्सक पर पैसे लेकर फर्जी मेडिकल करने का आरोप लगाया। जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए पक्ष ने फर्जी मेडिकल का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को थाना नांगल सोती के गांव सैदपुरी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष अपनी मेडिकल जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पहुंचे। जहां पर दोनों पक्षों का मेडिकल किया गया । आरोप है कि एक पक्ष का डॉक्टर फैज हैदर ने फर्जी मेडिकल के नाम पर पैसे लेकर ब्लेड मारकर मेडिकल कर दिया जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने देख लिया।

चिकित्सक की इस बात की जानकारी होते ही दूसरे पक्ष के लोग भड़क उठे और एक युवक को पकड़कर ब्लड मार कर उसका फर्जी मेडिकल करने आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टरसर्वेश निराला से इस की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। उधर चिकित्सक फैज ने फर्जी मेडिकल से इंकार किया है। उन्होंने सभी आरोप गलत बताए है।

वहीं पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डा.सर्वेश निराला का कहना है कि उन्होंने इस मामले में शिकायतकर्ता से शिकायत लिखित तौर पर देने को कहा है ताकि इस मामले की जांच कराई जा सके, परंतु देर शाम तक भी उन्हें शिकायत लिखित में नहीं मिली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img