Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

बाइक सवार युवक की सड़क दुघर्टना में मौत

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: दोघट थाना क्षेत्र के पुूसार से बरनावा जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार को ईंटों के ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह घटना गुरुवार को सुबह करीब दस बजे हुई। गढ़ी बेगमाबाद गांव निवासी शिवम पुत्र नरेन्द्र सिंह (22)गांव की ओर से पुसार की ओर किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। पुसार के पास सामने से र्इंट ढ़ोने वाला ट्रक आ गया। इस ट्रक के चालक ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक पर सवार शिवम सड़क पर गिर गया। आसपास के राहगीर उस ओर दौड़े तो शिवम की मौके पर ही मौत हो गई थी। युवक की किसी ने शिनाख्त करते हुए उसके घर सूचना दी। सूचना पर गांव से उसके परिजन व अन्य लोग पहुंचे। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी।

चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। शव का पुलिस ने पंचनामा सरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने घटना की ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक शिवम का बड़ा भाई सेना में है।

एक बहन है। परिवार में शोक छा गया। बड़े भाई की एक सप्ताह पहले ही शादी हुई। परिवार शादी की खुशी में मग्न था। अब उनके सामने दुख का पहाड़ टूट गया। परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण पहुंच रहे थे।

ईंट ढ़ाने वाले ट्रकों पर ड्राईविंग करती है लेबर

अधिकांश ईंट ढ़ाने वाले ट्रकों पर ईंट भरने वाले मजदूर ही चालक बने रहते हैं। ट्रक का मालिक ईंट ढ़ोने के लिए लेबर को ठेका दे देता है। इसमें चालक भी ईंट भरने का काम करता है। तब ऐसे में कई बार चालक लेबर के किसी साथी को ही जो कुछ ड्राईविंग करना जानता हो, उसे ट्रक थमा देता है। ऐसे में यह लेबर का आदमी अपना हाथ साफ करने लगता है। ग्रामीण राजकुमार, कुलदीप, रमेश, बिजेन्द्र, प्रवेन्द्र, रहीस, नागेन्द्र, शीषपाल, रहीसु, कल्लु, मुमताज, ईलमदीप, जाकिर हुसैन आदि ने बताया कि अधिकांश लेबर के लोग ही ईंट ढ़ोने वाले ट्रक के चालक होते हैं। उनके पास न तो ड्राईविंग लाइसेंस होता है और नही वह पूरे पारंगत होते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि ईंट ढ़ोने वाले ट्रक के चालकों के जरूर ड्राईविंग लाईसेंस चेक करने चाहिए। इनकी चेकिंग करने से सड़क दुघर्टना काफी कम हो जाएंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img