Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Dharmendra: धर्मेंद्र के जन्मदिन पर एशा देओल हुई भावुक, पिता संग पुरानी तस्वीरें कीं शेयर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। दिवंगत अभिनेता का 24 नवंबर को निधन हो गया था, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके लाखों चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई थी। अगर वह आज हमारे बीच होते, तो अपनी 90वीं जन्म वर्षगांठ मना रहे होते। इस मौके पर उनकी बेटी और अभिनेत्री एशा देओल ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। एशा ने पिता धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक लंबा और भावुक नोट भी लिखा।

एशा ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- ‘मेरे प्यारे पापा

एशा ने धरम जी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- ‘मेरे प्यारे पापा। हमारा वादा…सबसे मजबूत बंधन। ‘हम’… हर जन्म में, हर लोक में और उससे भी आगे… हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या पृथ्वी- हम एक हैं। फिलहाल, मैंने आपको बहुत कोमलता, बहुत सावधानी और बहुत प्यार से अपने दिल में सहेज लिया है… बहुत गहराई में, ताकि इस जन्म के हर पल में आपको अपने साथ लेकर चल सकूं। आपकी जादुई और अनमोल यादें… जीवन के पाठ, आपकी सीख, आपका मार्गदर्शन, आपकी गर्माहट, आपका बिना शर्त प्रेम, आपकी गरिमा और वह शक्ति- जो आपने मुझे अपनी बेटी होने के नाते दी- उसकी कोई बराबरी नहीं हो सकती।’

आगे एशा लिखती हैं- ‘मैं आपको बेहद दर्द के साथ याद करती हूं पापा…आपके नरम पर मजबूत हाथ, जिनमें अनकही बातें छिपी होती थीं…और आपका मेरा नाम लेकर पुकारना, जिसके बाद लंबी बातें, हंसी और शायरियां होती थीं। आपका मूल मंत्र- हमेशा विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो। मैं वादा करती हूं कि आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी। और मैं पूरी कोशिश करूँगी कि आपका प्यार उन लाखों तक पहुंचाऊं, जो आपको उतना ही चाहने हैं, जितना मैं चाहती हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। आपकी प्यारी बेटी, आपकी एशा, आपकी बिट्टू।’

सलमान ने भी बिग बॉस 19 के फिनाले में किया याद

रविवार को बिग बॉस 19 के फिनाले में सलमान ने भी धरम जी को याद किया। सलमान इस दौरान काफी भावुक हो गए। सलमान खान ने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार और उनकी प्रार्थना सभा को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘उस वक्त रो तो सभी रहे थे, लेकिन एक जो रेस्पेक्ट होनी चाहिए, सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ होनी चाहिए वह वहां थी। उनके बेटों सनी और बॉबी को हैट्स ऑफ’। सलमान खान जिस वक्त धर्मेंद्र के बारे में बातें कर रहे थे, शो में पहुंचे सभी प्रतिभागी दिवंगत एक्टर के सम्मान में खड़े हो गए। बात करें ‘बिग बॉस 19’ की तो गौरव खन्ना इस सीजन के विनर बने हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img