- वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भ्रम न पालें: जिलाधिकारी
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: कोविड-19 के वैक्सीनेशन के पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन लगाने के बाद शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्कस को टीके लगाए गए। गुरुवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने भी जिला अस्पताल में कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद सभी अधिकारी पूरी तरह स्वस्थ नजर आए। डीएम ने कहा कि-टीकाकरण को लेकर किसी भी भ्रम में आने की जरूरत नहीं है।
अखिलेश सिंह ने आब्जर्वेशन रूम में आधा घंटे रुकने के बाद कहा कि मैंने वैक्सीन लगवा ली है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि किसी को वैक्सीन को लेकर भ्रम नहीं रखना चाहिए। उन्होंने आम जनता का आह्वान किया कि अपने परिवार और स्वयं के स्वास्थ्य के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कतिपय लोग भ्रम पैदा करते है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, वो पूरी तरह स्वस्थ है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस.बी.सिंह ने वैक्सीनेशन के बाद अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और राजस्व कर्मियों का हौंसला बढ़ाया।
उन्होंने फ्रंट लाइन वर्कस को पूरे उत्साह से वैक्सीनेशन के लिए आगे आना चाहिए। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने ने कहा कि घबराएं नहीं बल्कि सभी लोग कोरोना का टीकाकरण अवश्य लगवाऐंं। अगर आप सुरक्षित रहेंगे तो सभी को सुरक्षित रख सकेंगे।
ज्ञातव्य है कि आज फ्रंट लाइन वर्कस को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। इसमें पुलिसकर्मी, सेना के जवानों, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, सफाई कर्मचारी, रेवन्यू डिपार्टमेंट के कर्मचारी शामिल हैं। 25 मार्च के बाद 50 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
जनपद में 8 केन्द्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवबंद, बेहट, सुनहटी खेडखडी और नागल, नहेरू मार्किट, केयर सेन्टर, तारवती हॉस्पिटल तथा अर्बन हैल्थ पोस्ट अशोक बिहार में वैक्सीनेशन का कार्य जारी है।

