Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

दो आनरकिलिंग की घटना से शहर में सनसनी

  • चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार, श्मशान पहुंची पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कंकरखेड़ा के दायमपुर में पे्रम प्रसंग के चलते एक की युवती के परिजनों पर उसकी आॅनरकिलिंग का आरोप लगाया है। सूचना पर देर रात कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक शव इस अवस्था में नहीं था कि उसको चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाए। युवती की आॅनर किलिंग की सूचना पुलिस को गाजियाबाद स्थित उसके बॉय फ्रेंड ने कॉल कर दी। उसने बताया कि परिजन युवती के उससे संबंध से नाराज थे।

युवक ने आरोप लगाया कि परिजनों ने उसको मारकर अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे हैं। इस फोन कॉल से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस वाले पहले दायमपुर में जो पता कॉल कर बताया गया था वहां पहुंचे। वहां से जानकारी मिली कि युवती के शव का श्मशान में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वक्त जाया किए बगैर पुलिस सीधे श्मशान पहुंच गई, लेकिन तब तक शरीर इतना नहीं बचा था कि उसको चिता से निकाला जाए।

परिजन बोले-आत्महत्या

पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। बीमारी का काफी इलाज भी कराया तो ठीक नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार की देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

बॉय फ्रेंड आएगा आज

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस युवक ने गाजियाबाद से कॉल कर सूचना दी उसको मंगलवार को मेरठ बुलाया गया है। उससे जानकारी हासिल की जाएगी। यदि आरोप सही निकले तो फिर युवती के परिजनों पर मामला दर्ज कराया जाएगा।

09 6

आनरकिलिंग का प्रयास या फिर कुछ और!

लालकुर्ती थाना के कोली मोहल्ला में आॅनर किलिंग के प्रयास का सनसनी खेज मामला सामने आया है। युवती से कॉल कराकर युवक को घर बुलाकर उसको बुरी तरह पीटा गया। वह किसी प्रकार जान बचाकर वहां से भाग और बाहर आकर जहर खा लिया। गनीमत ये रही कि उसको वक्त रहते अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। कुछ देर बात युवती के परिजन भी युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। उसकी हालात बेहद खराब थी और चेहरा बुरी से जख्मी था। ऐसा लगता था उसको भी मारा पीटा गया है। ये भी जानकारी मिली है कि युवती ने भी जहर खा लिया था।

कोरी मोहल्ला निवासी युवक का पड़ोस की युवती से लंबे अरसे से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों बालिग हैं। शादी करना चाहते हैं। शादी की बातचीत की बात कहकर सोमवार को युवती कॉल कर युवक से मम्मी के साथ आने को कहा। युवक शाम को सीधे युवती के घर जा पहुंचा। कुछ देर बाद उसकी मम्मी भी युवती के घर के लिए निकल गयी, लेकिन जब वो पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गयी। आरोप है कि युवती का पिता, मां व भाई युवक को बुरी तरह पीट रहे थे। युवती बचाने का प्रयास कर रही थी।

युवक छटपटा रहा था। उसकी मां को देखकर ये लोग हट गए। इस बीच युवक वहां से खुद को बचाने के लिए तेजी से भागा और बड़ा बाजार में हरिया की दुकान के पास आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसने अपने चाचा को कॉल कर कहा कि मम्मी को देख लो और उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तेजी से दौडेÞ उसको लेकर बेगमपुल नाला स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। वहां लालकुर्ती थाना की फैंटम भी पहुंच गयी।

युवती भी अस्पताल में भर्ती

अभी युवक को भर्ती ही किया जा रहा था कि उसी दौरान युवती के परिजन भी उसको लेकर आ गए। युवती के चेहरे पर चोट के बुरी निशान थे। आंख के ऊपर गहरा घाव था। चेहरा पिटाई से बिगड़ा हुआ था। ऐसा लगा कि उसके साथ जमकर मारपीट की गयी है।

शिकायत पर की जाएगी जांच

मामले की जानकारी नहीं। अभी स्टाफ ने भी कुछ नहीं बताया है, यदि कोई शिकायत आएगी तो जांच की जाएगी।
-इंदू वर्मा, एसओ लालकुर्ती

पुलिस चौकी के पास युवक को मारी गोली

रोहटा: पूठखास गांव में सोमवार की देर रात युवक को घर से बुलाकर बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस चौकी के पास सागर गिरी पुत्र सैनू गिरी का मकान है। बताया गया है कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे के करीब बाइक पर तीन हमलावर आए और उन्होंने सागर को आवाज लगाई। बताया गया कि सागर जैसे ही घर से बाहर निकाला तभी अचानक हमलावरों ने उसकी छाती पर गोली चला दी,

लेकिन गनीमत ये रही की गोली छाती के बजाय गले में जा फंसी और सागर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। परिजन मौके पर पहुंचे और जमीन पर पड़े सागर को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है तथा सागर कुछ अपराधी किस्म के प्रवत्ति का है। फिलहाल मामले की जांच के लिए पूरी जुटी हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img