- एक का गत बुधवार को मिल गया था शव
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बिजनौर के निवासी नौ लोग कार में सवार होकर जम्मू कश्मीर से बिजनौर आ रहे थे। अचानक दुर्घटना ग्रस्त होकर कार खाई में गिर गई, जिसमें एक की मौत, दो घायल और छह लोग लापता हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर लापता छह लोगों को गोताखोर तलाश करने में लगे हैं।
जम्मू कश्मीर से एक कार बिजनौर के लिए आ रही थी। जिसमे ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। जो जनपद बिजनौर के अलग अलग स्थानों के थे। इन्ही यात्रिओं में तीन तौकीर पुत्र तारिक निवासी झंडा मुहल्ला, हिफजान पुत्र अमानत निवासी मुहल्ला मुफ्तियान, अजीम पुत्र अनीस चौधरी निवासी पक्का बाग किरतपुर भी यात्रा कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब इनकी कार जिला रामबन के चन्दरकोट के दुग्गी पुली के पास पहुंची तो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर चिनाब नहर में गिर गई, जिसमें कार में सवार राशिद अहमद 22 वर्ष जनपद बिजनौर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो युवक आसिफ व बिलाल को वहां की पुलिस व लोगों की मदद से बचा लिया गया तथा छह लोगों को बहुत तलाश किया गया।
उनकी कोई सूचना नही मिली। इन छह लोगों में तीन युवक तौकीर, हिफजान, अजीम किरतपुर के निवासी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। सभी दुआ कर रहे थे कि सभी लापता यात्री सकुशल घर वापिस आ जाये। उधर दूसरे दिन भी गोताखोर छह लापता लोगों की नहर में तलाश कर रहे हैं।

