Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

Sports News: भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को मिली बड़ी ​जिम्मेदारी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बने मेंटर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, भारतीय क्रिकेट ​टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मेंटर और बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। इसकी जानकारी टीम की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए दी गई।

दिनेश कार्तिक ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। एलिमिनेटर मैच में उनकी टीम बाहर हो गई थी। इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाया और शुभकामनाएं दीं। कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में 257 मैच खेले। इसके अलावा कार्तिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपने 39वें जन्मदिन के दिन संन्यास का एलान किया था।

https://x.com/RCBTweets/status/1807630466906046959
बात करें दिनेश कार्तिक के करियर की तो यह उनका आरसीबी के साथ दूसरा कार्यकाल था। 2015 में बेंगलुरु ने उन्हें 10.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस दौरान बल्ले से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह 11 मैचों में सिर्फ 141 रन बना सके। हालांकि, पिछले सीजन उन्होंने वापसी की और मजबूत फिनिशर बनकर उबरे। आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने 180 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए और वनडे विश्व कप स्क्वॉड में जगह बनाई थी। वह कोलकाता के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं।

कार्तिक ने 257 मैचों में 4842 रन के साथ अपना आईपीएल करियर समाप्त किया जिसमें 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। अपने 17 सालों के शानदार आईपीएल करियर में वह आरसीबी के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। आईपीएल 2024 में उन्होंने 15 मैचों में 187.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 326 रन बनाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img