Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

चीनी मिल प्रतिनिधि सात घंटे तक रहे प्रशासन के बंधक

  • गन्ना भुगतान की कार्ययोजना प्रस्तुत न करने पर कार्यवाही
  • जिलाधिकारी की कार्यवाही से मिल प्रतिनिधियों में हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पेराई सत्र 2021-22 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत न करने पर तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को सात घंटे तक कलक्ट्रेट सभागार में बंधक बनाकर रखा। साथ ही, आगामी पेराई सत्र 2022-23 में देय गन्ना मूल्य के भुगतान को नियमानुसार करने के लिए गत तीन वर्ष के गन्ना मूल्य भुगतान के औसत का 30 प्रतिशत के बराबर सीसीएल का आवेदन बैंकों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में किसानों के पेराई सत्र 2021-22 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने पेराई सत्र 2021-22 का प्रत्येक चीनी मिल वार किसानों के देय भुगतान की स्थिति जानी। जिस पर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीसीओ ने बताया कि शामली चीनी मिल द्वारा 374़ 67 करोड़ के सापेक्ष 132़17 करोड़ का भुगतान किया गया है। ऊ न चीनी मिल द्वारा 337.00 करोड़ के सापेक्ष 173़ 29 करोड़ एवं थानाभवन चीनी मिल द्वारा 439़ 99 करोड़ के सापेक्ष 212़ 24 करोड़ का भुगतान किया गया है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने भुगतान की स्थिति को देखते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीनों चीनी मिलों को पेराई सत्र 2021-22 के समस्त अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को आगामी 31अक्टूबर तक पूर्ण करने की कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चीनी मिलों द्वारा कार्ययोजना प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक चीनी मिल के प्रतिनिधियों को बंधक बनाया गया। बैठक में आगामी पेराई सत्र 2022-23 में देय गन्ना मूल्य के भुगतान को नियमानुसार करने के लिए गत तीन वर्ष के कुल गन्ना मूल्य भुगतान के औसत का 30 प्रतिशत के बराबर सीसीएल का आवेदन बैंकों को प्रस्तुत करते हुए जिला गन्ना अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, शामली चीनी मिल के असिस्टेंट वाईस प्रेसीडेंट प्रदीप कुमार , एजीएम केपीएस सरोहा, ऊन चीनी मिल के यूनिट हैड अवनीश कुमार, गन्ना महाप्रबंधक डा. कुलदीप पिलानिया, एकाउंट हैड विक्रम सिंह तथा थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, एकाउंट हैड सुभाष बहुगुणा एवं एजीएम जितेंद्र राणा उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img