- रेल बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत किया प्रदर्शन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: नॉर्दन रेलवे मैन्स यूनियन शाखा शामली के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर रेलवे का निजीकरण रोकने के लिए रेल बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया।
आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आहवान पर मंगलवार को भोजनावकाश के दौरान नॉर्दन रेलवे मैन्स यूनियन शाखा शाखा के मंत्री परविंद्र मलिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने रेल बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया। सभी रेलकर्मियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए रेल प्रशासन को चेताया किया यदि रेलवे का निजीकरण नहीं रोका गया तो वह आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर मंत्री प्रविंद्र कुमार, मोहम्मद अब्बास, पुष्पेंद्र, संजय शर्मा, ब्रिजेश, शिवलाल, अविनाश सैनी, प्रदीप डांगी आदि मौजूद रहे।

