Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

टीम इंडिया का ओपनर टी-20 सीरीज से हुआ बाहर! पढ़िए- पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाल प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। 3-0 से मेहमान का क्लीन स्वीप करने के बाद भारत को अब टी20 सीरीज में खेलना है। इस अहम सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए चिंता का खबर सामने आई है। ओपनर कलाई की चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबलों से बाहर हो सकता है।

मंगलवार को भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की और उसके कुछ घंटे बात ही टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को चोटिल होने की खबर सामने आई। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज से पहले वो बाहर हो गए थे।

विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद चयनकर्ताओं ने उनको टीम में जगह दी थी लेकिन उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में खेलना मुश्किल है। टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या करने वाले हैं जबकि सूर्यकुमार यादव उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे। भारतीय टीम में ओपनर के तौर पर इस वक्त शुभमन गिल, ईशान किशन और पृथ्वी शॉ टीम में मौजूद हैं।

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, “ऋतुराज कलाई की चोट की वजह से एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकादमी) में हैं। हमें अब तक इस बात का पता नहीं है कि उनका चोट कितनी गंभीर है लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं कि सीरीज में फिलहाल ज्यादा वक्त नहीं बचा है तो उनका समय पर फिट हो पाना मुश्किल ही लग रहा है।

उनको स्कैन से गुजरना होगा और एक बार जब रिपोर्ट आ जाएगी तभी हमें कुछ पता चलेगा। हमारे पास टीम में इस वक्त तो 4 से 5 ओपनर मौजूद हैं लेकिन यह सब कुछ चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि वो उनकी जगह पर किसी का नाम देते हैं या नहीं।”

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जनवरी को रांची में खेला जाना है। दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाएगा तो वहीं आखिरी टी20 मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद में होना है।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ (NCA में खेलने पर संशय), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img