Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

छात्रों को स्मैक सप्लाई करने वाले दो पकड़े

  • 26 लाख की स्मैक, नशे की गोलियां, नकदी बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट पुलिस ने स्कूल-कॉलेज के बाहर छात्रों को फ्लेवर स्मैक सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 26 लाख की स्मैक, एक किलो पैरासिटामोल कट, 250 एमएल स्मैक के नशे में प्रयुक्त केमिकल, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक सिल्वर, दो मोबाइल, नौ हजार की नकदी बरामद हुई।

29 1

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि लिसाड़ीगेट पुलिस शनिवार रात चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने पैदल जा रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गए और फरार होने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर दबोच लिया। उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक और अन्य पदार्थ बरामद हुआ।

30 3

आरोपियों की पहचान अरशद पुत्र वहीद निवासी लक्खीपुरा और सरफराज पुत्र अब्दुल अजीज निवासी उच्च सदीक नगर लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। आरोपी छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों से स्मैक लेकर आते थे। मेरठ में आकर स्मैक में केमिकल मिलाकर उसे फ्लेवर्ड स्मैक बनाने के साथ उसकी क्षमता बढ़ाते थे। आरोपी ने बताया कि मेरठ में फ्लेवर्ड स्मैक की डिमांड बढ़ गई। इन्हीं वजह से कमाई भी ज्यादा होती हैं। आरोपियों ने बताया कि छात्रों की डिमांड को देखकर वो सप्लाई करते थे।

ताला तोड़कर गैराज से लाखों की चोरी

कंकरखेड़ा: सरधना रोड पर सैनिक कॉलोनी के बाहर कृष्णवीर ने गैराज खोल रखा है। जिसमें पीड़ित गाड़ियां ठीक करने का काम करता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह गैराज का ताला लगा कर घर चला गया था। देर रात चोरों ने गैराज का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने गैराज में रखी बैटरी, इंजन का समान, सिलेंडर व औजार चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित रविवार सुबह गैराज पर पहुंचा तो देखा कि गैराज का ताला टूटा हुआ है। गैराज का ताला टूटा हुआ देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस व डायल 112 मौके पर पहुंची पुलिस ने गैराज में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की। जिसमें एक चोर चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में लग गई है। कंकरखेड़ा कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

दो लोगों को शांतिभंग में चालान

दौराला: मछरी गांव में सरकारी भूमि पर खड़ी सरसों की फसल को लेकर मछरी के ग्राम प्रधान गुरविंदर सिंह व गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन रविंद्र अहलावत के बीच में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने रविवार को दो लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। जबकि, प्रधान व पूर्व चेयरमैन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को मछरी गांव में सरकारी भूमि को लेकर गुरविंदर प्रधान व पूर्व चेयरमैन रविंद्र अहलावत के बीच में झगड़ा हो गया था। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसके, बाद पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से प्रधान गुरविंदर, रविंद्र अहलावत, आशुतोष सिंह, मनोज व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने रविंद्र व गुरविंदर को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया था। रविवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आशुतोष व मनोज को शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि दो लोग हिरासत में लिए गए थे। जिनका, शांतिभंग में चालान किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img