जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शुक्रवार को मेरठ जिला के नवनियुक्त भाजपा प्रभारी पंकज सिंह का प्रथम मेरठ आगमन पर किठौर क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। यहां भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में उनके पांची स्थित फार्महाउस पर भारी तादाद में समर्थक जुटे। इस दौरान पंकज सिंह ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित है।
पाकिस्तान आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करता। पिछली सरकार में सैनिक शहीद हो रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उत्साहित भीड़ ने पंकज सिंह को पलका पर बिठा लिया। बड़ी तादाद में ट्रैक्टरों में भाजपा समर्थक पंकज सिंह का स्वागत करने पहुंचे।

यह कार्यक्रम भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी के फार्महाउस पर किया गया। कार्यकतार्ओं से बड़ी ही आत्मीयता के साथ मिले और पार्टी के विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद विधायक सत्यवीर त्यागी ने पंकज सिंह को किठौर विधानसभा की तरफ से तलवार एवं पगड़ी भेंट की।

