Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

गर्ल्स कॉलेज के बाहर मंडराते रहते हैं मनचले

  • छुट्टी के समय नजर नहीं आती पुलिस, मिशन शक्ति अभियान के नाम पर हो रही खानापूर्ति
  • एसडी कॉलेज प्रशासन लंबे समय से कर रहा शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर में छात्राआें से छेड़छाड़ होना कोई नई घटना नहीं हैं। छात्राओं को आए दिन मनचलों की छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता है। वहीं पुलिस मिशन शक्ति अभियान व एंटी रोमियो के नाम पर खानापूर्ति करके रह जाती है। कॉलेज के बाहर कोई पुलिस नजर नहीं आती। हालत यह है कि एसडी गर्ल्स कॉलेज का प्रशासन परिसर के बाहर खड़ी होने वाली टैक्सी व मनचलों का उत्पीड़न झेल रहा है। लगातार शिकायत करने के बाद भी आज तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यही कारण है कि नगर में मनचलों के हौसले बुलंद हैं।

नगर में छेड़छाड़ की घटना किसी दिन बवाल का कारण बन सकती है। मनचले आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। शुक्रवार को छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ दिन पूर्व मंडी चमारान निवासी एक छात्रा ने मनचलों के आतंक से परेशान होकर कॉलेज छोड़ने का फैसला कर लिया था। मिशन शक्ति व एंटी रोमियो के नाम पर फोटो सेशन होकर रह जाता है। खानापूर्ति का ही नतीजा है कि मनचलों के हौसले बुलंद हैं।

15 2

हालत यह है कि गर्ल्स कॉलेज के बाद छुट्टी के समय भी पुलिस नजर नहीं आती है। इतना ही नहीं एसडी गर्ल्स कॉलेज के बाहर लोगों ने टैक्सी स्टैंड बना रखा है। गाड़ियों में आरोपी तेज आवाज के साथ फुहड़ गाने बजाते हैं। मनचलों का यहां जमावड़ा रहता है। खुद कॉलेज प्रशासन कई बार इसकी शिकायत करके समाधान की मांग कर चुका है। मगर पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में छात्राओं का मनचलों के उत्पीड़न का शिकार होना लाजिमी है।

सूरजकुंड पर कार सवारों ने महिला पर किया हमला

मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र सूरज कुंड स्पोर्ट्स मार्केट में एक महिला पर कार सवार एक महिला और युवक ने हमला कर मारपीट कर दी। खुद पर हमला होते देख महिला ने एक नजदीक की दुकान में भागकर अपनी जान बचाई। व्यापारियों के आने पर कार सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर महिला ने बताया कि वह एक मुक दमे में कचहरी कोर्ट में बयान देकर वापस लौट रही थी।

बरेली निवासी एक महिला शनिवार को दुष्कर्म के एक मुकदमे में कोर्ट मेें अपने बयान दर्ज कराकर वापस लौट रही थी। वह ई-रिक्शा से सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट में पहुंची। महिला शॉपिंग करने आई थी। तभी कार में सवार एक महिला और युवक पीछा करते हुए महिला के पीछे आ गये। कार सवार महिला और युवक कार से निकले और उस महिला पर टूट पड़े। किसी तरह महिला दोनों के चंगुल से छूटकर समीप ही एक दुकान में घुस गई। व्यापारियों को आता देख कार सवार दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन मिलाया,

लेकिन 112 का मोबाइल फोन नहीं मिल पाया। घटना की जानकारी व्यापारियों ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी की। महिला ने बताया कि उसके साथ तीन साल पहले अजय चौहान व अनिकेत चौहान ने एक महिला के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला ने बताया कि आरोपी पक्ष उस पर मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को महिला ने तहरीर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img