Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

प्रेमी ने ही उतारा था काजीपुर की माया को मौत के घाट

  • पहले महिला का होटल में पिलाई शराब, फिर किसी बात पर अनबन के बाद कर दी हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र काजीपुर निवासी महिला की हत्या किसी गैर ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया था। प्रेमी ने ही उसे फोन कर घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया। होटल में ले जाकर उसे शराब पिलाई। जिसके बाद उसकी महिला से किसी बात पर अनबन हो गई। प्रेमी ने मारपीट की उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए फफूंडा के जंगल में डाल दिया था। पुलिस ने कातिल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला का मोबाइल भी बरामद किया है।

शुक्रवार को लोहिया नगर क्षेत्र ग्राम फफूंडा के जंगल में एक महिला की लाश मिली थी। शव पर मारपीट की चोट के निशान भी पाये गये थे। पुलिस ने दो दिन बाद ही महिला के शव के शिनाख्त काजीपुर निवासी माया 45 वर्ष पत्नी विजयपाल के रुप में की थी। माया शुक्रवार को चार बजे के आसपास घर से सब्जी लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन चंद घंटे बाद महिला की लाश फ फूंडा के जंगल में ग्रामीणों को मिली थी। जिसमें उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। परिजनों ने बताया था कि माया के पास मोबाइल था।

लोहिया नगर पुलिस ने काजीपुर की माया की हत्या का खुलासा करते हुए कंकरखेड़ा क्षेत्र लाला मौहम्मदपुर निवासी दीपक पुत्र रामकिशन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दीपक का माया से प्रेमप्रसंग था। जिसमें दीपक ने माया को अपने पास बुलाया था। जहां दोनों ने मिलकर पहले शराब पी। उसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच अनबन हो गई। जिसमें में दीपक ने माया की मारपीट गला घोंटकर हत्या कर दी। दीपक ने माया की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए ग्राम फफूंडा के जंगल में फेंक दिया था।

महिला के थे दीपक से अवैध संबंध

माया लाला मौहम्मदपुर कंक रखेड़ा की रहने वाली थी। मायके के ही रहने वाले दीपक से उसका पुराना प्रेमप्रसंग था। जिसके चलते दोनों काफी समय से मोबाइल पर बातें करते थे। शुक्रवार को दीपक ने माया को कुटी चौपले पर बुलाया था। उसके बाद वह माया को बाइक पर बैठाकर रोहटा रोड के पास एक ओयो होटल में ले गया। जहां पर पहले दोनों ने शराब पी।

उसके बाद जब वह उसे छोड़ने जा रहा था। तो बीच रास्तें में किसी बात पर माया से उसकी अनबन हो गई। दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस पर दीपक ने कुटी चौपाले के आसपास ही उसकी मारपीट कर हत्या कर दी। उसके बाद शव को उसने फ फूंडा के जंगल में फेंक दिया।

मोबाइल से हुआ खुलासा

पुलिस ने महिला माया की हत्या के बाद उसके गुम हुए मोबाइल की सीडीआर निकलवाई और उसके बाद दीपक का नंबर लेकर उससे पूछताछ की गई। दीपक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने ही माया की हत्या की थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img