Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

  • शुक्रवार को देर रात बाइक से लौट रहा था घर

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: शुक्रवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसाना में दिल्ली-सहसानपुर हाईवे पर एक बाइक सवार युवक ठेला (टट्टू)  ईंट ढ़ोने वाला ट्रक से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

नगर के मेरठ रोड निवासी हुकमचंद का 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से गौरीपुर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव सिसाना में उसकी बाइक सड़क पर खड़े एक ईट ढ़ोने वाले ट्रक से जा टकराई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हत्या की आशंका पूरी तरह से निराधार है। युवक की बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उनका कहना है कि ट्रक आधा सड़क पर खड़ा हुआ था। इसके लिए चालक अवश्य दोषी है। चालक को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रक चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img