Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने किया रिलेशनशिप कंफर्म! माहिका शर्मा संग मालदीव्स में दिखी खास बॉन्डिंग, तस्वारें की शेयर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते की खबरें तेजी से फैलने लगीं। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। अब इन चर्चाओं पर हार्दिक खुद मुहर लगाते नजर आ रहें है।

माहिका संग हार्दिक ने शेयर की तस्वीरें

दरअसल, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन से मात्र कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक स्टोरी में क्रिकेटर ने काले रंग की शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं, जबकि माहिका शर्मा सफेद शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्ट में दोनों को समुद्र किनारे छुट्टियां मनाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें क्रिकेटर उनके गले में हाथ डाले दिख रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में हार्दिक ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वे साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं और दोनों शानदार अंदाज में दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इसमें दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिख रहे हैं। ये तस्वीरें फैंस के मन में आए कई सवालों का जवाब देती दिख रही हैं। इसलिए नेटिजंस इसे रिश्ते की आधिकारिक घोषणा मान रहे हैं।

किस वीडियो ने दोनों के रिश्ते को लेकर खड़े किए सवाल

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि हार्दिक पांड्या, मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे थे। इसमें अपनी गाड़ी से उतर कर हार्दिक पांड्या माहिका शर्मा का इंतजार करते हुए दिखे। फिर माहिका गाड़ी से उतर कर हार्दिक के साथ हो लेती हैं। इसके बाद दोनों साथ में एयरपोर्ट के अंदर चले गए। इसी वीडियो ने दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए।

दोनों का रिश्ता कब से चर्चा में आया?

हार्दिक और माहिका तब चर्चा में आए जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। कयास लगाया गया कि माहिका के पीछे हर्दिक पांड्या थे। हाल ही में माहिका ने अपनी उंगलियों पर 23 लिखा हुआ एक वीडियो शेयर किया। पांड्या का जर्सी नंबर 23 है। हालांकि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img