- गांव में फैल रही बीमारी से ग्रामीणों में दहशत
- स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर दवाई वितरित करने की उठायी मांग
जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: पांची में बुखार से किशोरी की मौत हो गयी है और दर्जनों ग्रामीण बुखार से पीड़ित है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम वासियों ने उच्चाधिकारियों से स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों का समय से उपचार कर दवाई वितरित की जा सकें।
दिल्ली निवासी महमूद की 14 वर्षीय पुत्री शायबा की दस दिन से बुखार व सांस लेने में हो रही परेशानी को लेकर तबियत खराब चल रही थी। परिजन किशोरी को लेकर पांची में अपनी बहन के यहां आ गये ओर एक सप्ताह से निजि चिकित्सक से इलाज करा रहा थे। परिजनों ने बताया कि रात को शायबा को तेज बुखार हुआ तभी परिजनों ने उसको चिकित्सक को दिखाया, लेकिन तेज बुखार होने के कारण उसकी मौत हो गयी।
किशोरी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पांची के कब्रिस्तान में ही गमगीन माहौल में किशोरी के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है ओर दर्जनो बच्चे व बड़े बुखार से पीड़ित है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से व स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाने की मांग की है, ताकि वह उनका समय से उपचार कर ठीक किया जा सकें।

