Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

तहसील, खंड विकास कार्यालय पर तीन दिवसीय पेंशन कैंप

जनवाणी ब्यूरो

कैराना: प्रशासन की ओर से तहसील परिसर व खंड विकास कार्यालय पर वृद्धा, विधवा, निराश्रित महिलाओं तथा दिव्यांगों के लिए तीन दिवसीय पेंशन कैंप का आयोजन किया गया।

मंगलवार से जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर प्रोबेशन विभाग की ओर से तहसील परिसर तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से खंड विकास कार्यालय पर तीन दिवसीय पेंशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धा, विधवा, निराश्रित महिलाओं तथा दिव्यांगों के लिए पेंशन के फार्म भरे गए। समाज कल्याण विभाग के एडीओ अजय सिंह ने बताया कि वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन के लिए कैंप लगाकर फार्म भरे गए।

उन्होंने ने बताया कि वृद्धा व दिव्यांग पेंशन के लिए 46,080 रुपये की आय तक का आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पहचान पत्र व एक फोटो तथा विधवा पेंशन के लिए दो लाख तक की आय का प्रमाण पत्र के साथ अन्य सभी दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य हैं। खंड विकास कार्यालय पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सुबह 10 बजे से 3 बजे तक व प्रोबेशन विभाग की ओर से तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक कैंप का आयोजन किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img