Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

चार धाम यात्रा पर भी महंगाई की मार

  • बुकिंग और ट्रैवर्ल्स के लिए गत वर्षों से अधिक करनी होगी जेब ढीली
  • अक्षय तृतीया यानि 22 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महंगाई की मार के लिए तैयार हो जाए क्योंकि पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने और चारधाम यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को गत वर्षो से अधिक जेब इस वर्ष ढीली करनी पड़ेगी। पिछले दो साल से मंदी की मार झेल रही धाम यात्रा कराने वाली ट्रैवल एजेंसियों ने भी अपने किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। उदाहरण के तौर पर यदि पहले लग्जरी चारधाम यात्रा के लिए आपको 30 हजार रुपये पर व्यक्ति देने होते थे तो अब वह 35 हजार रुपये पर व्यक्ति हो गए है।

बता दें कि महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है अब लोगों पर महंगाई की मार एक और पड़ने वाली है। वहीं गौर करने वाली बात यह है कि 22 अप्रैल यानि अक्षय तृतीया वाले दिन से चारधाम यात्रा शुरु होने जा रही है। 23 अप्रैल को जहां यमनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुल रहे है वहीं 27 को बद्रीनाथ और 25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल जाएंगे। जिसके लिए इस समय ट्रैवर्ल्स एजेंसी पर जमकर बुकिंग चल रही हैं, लेकिन लोगों को गत वर्ष से अधिक पैसे यात्रा के लिए पेय करने पड़ रहे है।

21 19

जिंदल ट्रैवर्ल्स एजेंसी के संचालक आयुष ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए इस वर्ष गाड़ी, बस और ट्रेन आदि के किराए में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। जिसका मुख्य कारण पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम माना जा रहा है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के अब 7750 रुपये, फाटा से 4720 और सिरसी से केदारनाथ के 4680 रुपये लग रहे है जबकि गत वर्ष यह किराया काफी कम था। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की वजह से उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए जाने वाले ट्रेंपो ट्रैवर्ल्सर की दरों में भी इजाफा कर दिया है। वहीं इनोवा 11 हजार से बढ़कर 14 हजार, बोलेरो और मैक्स का किराया भी बढ़ गया है।

चार धाम यात्रा पर जाने को गुजरना होगा कई टोल से

यदि आप दिल्ला या फिर मेरठ से चारधाम यात्रा पर जाने की तैयारी बाए कार कर रहे हैं तो उसके लिए इस वर्ष और वर्षो से अधिक टोल चुकाना होगा। क्योंकि पहले दिल्ली से मेरठ आने के लिए लोगों को टोल नहीं देना पड़ता था, लेकिन अब एक्सप्रेस वे पर आपको टोल देना होगा जो कि 160 रुपये है। उसके बाद सिवाया में टोल कटेगा जो कि 90 रुपये है। उसके बाद चारधाम यात्रा के लिए आगे भी टोल देना होगा।

कार और बस के सफर में हुई 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल के आसमान छूते दाम से प्रभु के दर्शन भी महंगे हो चले है। मेरठ व हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए जाने वाली कारों और मिनी बसों के किराए में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img