Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

बिना फीता काटे ही चले गए सांसद

  • मेरठ को मिली पांच इलेक्ट्रॉनिक बसें, पहुंची केवल दो

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: सड़कों पर चलने वाली पुरानी सिटी बसों जगह लेनें के लिए नई इलेक्ट्रॉनिक बसें आ गई है। फिलहाल मेरठ को पांच बसें मिली है। जिनको सीएम योगी ने लखनऊ से वर्चुअल तरीके से जनता को समर्पित किया।
मंगलवार को जिले में पांच बैट्री चलित बसें सड़कों पर चलने के लिए पहुंची है। जबकि कुल 50 बसें जिले को मिलने जा रही है। पुलिस लाइन में फिलहाल एक बस पहुंची है।

5 4

जबकि एक बस लोहियानगर चार्जिंग स्टेशन पर है। जबकि तीन बसें देर रात तक पहुंची। जिले में इन बसों को पांच रूटों पर चलाया जाएगा, पहला रूट मेडिकल से लखवाया वाया हापुड़ अड्डा-तेजगढ़ी, नई सड़क, सोहराबगेट, हापुड़ स्टैंड, इंदिरा चौक, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क, जीआईसी, बेगमपुल, भैंसाली, तहसील, महताब, घंटाघर, सिटी स्टेशन, ब्रजविहार, गगन विहार, विवेक गार्डन, बाइपास से लखवाया। दूसरा रूट है मेडिकल से लखवाया वाया जेलचुंगी-मेडिकल, आनंद हॉस्पिटल, तेजगढ़ी, सीसीएसयू, जेलचुंगी, आईटीआई, गोल मार्केट, साकेत, कचहरी, बेगमपुल, भैंसाली, तहसील होते हुए लखवाया। तीसरा रूट है लोहियानगर से मोदीपुरम ए-टू-जेड-लोहियानगर, बिजौली, आरटीओ, करीम नगर, नौचंदी, हापुड़ अड्डा, इंंदिरा चौक, ईस्टर्न कचहरी रोड, बच्चा पार्क, जीआईसी, बेगमपुल, गांधी बाग, सोफीपुर, पीएसी, मोदीपुरम से ए-टू-जेड। चौथा रूट है लोहियानगर से मोदीनगर-लोहियानगर, बिजली बंबा बाइपास, फाजलपुर, जुर्रानपुर, नूरनगर, ईस्टर्न कचहरी रोड, रिठानी, पीएसी, परतापुर, भूड़बराल, मोहिउद्दीनपुर, शुगरमिल, कादराबाद, गोविंदपुरी, सार्इं मंदिर, राज चौपला से मोदीनगर। पांचवां रूट मेडिकल से सुभारती-मेडिकल, तेजगढ़ी, नई सड़क, सोहराब गेट, हापुड़ अड्डा, इंदिरा चौक, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क, जीआईसी, भैंसाली, महताब, ऋषिनगर, बागपत बाइपास से सुभारती। जबकि मेडिकल से भैंसाली व लोहियानगर से मेडिकल का रूट प्रस्तावित है।

इस संबंध में आरएम केके शर्मा ने बताया कि यह बसें पूरी तरह से आधुनिक है। इनमें पांच सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, महिलाओं के लिए पैनिक बटन लगा है। पूरी तरह से बैट्री से चलित है। बस में जीपीएस सिस्टम लगा है। जिसके द्वारा बस की स्थिति पर हर समय नजर रखी जा सकेगी। बसों को सीएम योगी ने लखनऊ से वर्चुअल जनता को समर्पित किया। वहीं, देर शाम तक सांसद राजेंद्र अग्रवाल द्वारा बस का फीता काटकर सड़क पर उतारे जाने का कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था। जिसके बाद सांसद वापस लौट गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सपना-वीर विवाद: कोर्ट के आदेश के बाद वीर साहू ने किया पोस्ट, सास-ससुर चुप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

TMC: तृणमूल से इस्तीफा जारी, राज्यसभा सांसद पीसी बराइक ने छोड़ा पद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक...
spot_imgspot_img