जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ मंडल के मार्च 2020 से रिक्त चल रहे प्रवर अधीक्षक डाकघर मेरठ मंडल के पद पर परिमंडल कार्यालय लखनऊ द्वारा सोमवार को नई तैनाती कर दी गयी। झांसी डाक मंडल से स्थानांतरित होकर आए उग्रसेन को वर्तमान में संयुक्त रूप से जिम्मेदारी निभा रहे मुजफ्फरनगर प्रवर डाक अधीक्षक वीर सिंह ने पदभार सौंपा।
इस अवसर पर कार्यभार संभालने वाले प्रवर डाक अधीक्षक के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वहीं, पदभार छोड़ने वाले प्रवर अधीक्षक वीरसिंह को भावभीनी विदाई दी गयी।

