Monday, July 6, 2026
- Advertisement -

तेलंगाना पुलिस को सौंपी डीबीआर, व्यापारियों ने दिया धरना

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: तेलंगाना पुलिस के सराफा बाजार में आकर एक सर्राफ को उठाने के प्रयास के विरोध में गुरुवार को सराफा व्यापारियों ने धरना दिया और विरोध प्रकट किया। बाद में सराफ ने तेलंगाना पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर सौंप दी। फुटेज में फिलहाल बदमाश के सराफ की दुकान में घुसने के सबूत नहीं मिले हैं।

तेलंगाना पुलिस की सराफा बाजार में दबिश के बाद व्यापारियों का गुस्सा फूट गया। सराफा व्यापार करने वाले कई बाजार अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरने पर बैठ गए। पुलिस पर व्यापारी को फंसाने का आरोप लगा कारोबारियों का गुस्सा फूट गया। आक्रोशित व्यापारियों ने गुरुवार को सराफा बाजार बंद कर सराफा व्यापारी को क्लिन चिट देने की मांग रखी थी। सराफा कारोबारियों ने कहा कि जब तक मांग नहीं मान ली जाती हैं, तब तक वह प्रतिष्ठान बंद कर धरने पर बैठे रहेंगे।

तेलंगाना में 12 नवंबर को हुई करोड़ों की चोरी में पुलिस ने दिल्ली निवासी नदीम को गिरफ्तार किया था। सराफा बाजार पहुंची तेलंगाना पुलिस ने नदीम के हवाले से बताया कि उसने 15 नवंबर को चोरी का 200 ग्राम सोना प्रकाश चंद राकेश कुमार के मालिक राकेश निवासी रेलवे रोड को बेचा था। तेलंगाना क्राइम ब्रांच देहली गेट पुलिस के साथ सराफ राकेश के घर पहुंच गई।

इस पर व्यापारियों ने हंगामा किया। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि जब तक सराफा व्यापारी को पुलिस की क्लीन चिट नहीं मिल जाती है। तब तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगे और न ही अपने प्रतिष्ठान खोलेंगे। गुरुवार को शहर सराफा बाजार के लगभग सभी व्यापारी एकत्र हुए और मंदिर के पास धरने पर बैठ गए।

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल और महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने सीओ कोतवाली अरविन्द चौरसिया और इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह से बात की और कहा कि तेलंगाना पुलिस का उत्पीड़न रोका जाए। वहीं, तेलंगाना पुलिस के इंस्पेक्टर राजू का कहना है कि चोर नदीम की बात जब तक तस्दीक नहीं हो जाएगी तब तक यहां से नहीं जाएंगे।

आरोपी सराफ ने पुलिस से कहा कि सीसी कैमरे की फुटेज देख लें। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की दो महीने की फुटेज निकालने की बात हुई। इस पर तेलंगाना पुलिस ने फुटेज देखनी शुरू की, लेकिन उसमें चोर के दुकान में घुसने के कोई फुटेज नहीं दिखे। फिलहाल पुलिस को डीबाआर सौंप दी गई है। तेलंगाना पुलिस शहर में टिकी हुई है और कल कोई निर्णय लेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: केएमसी हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, 94 मरीजों ने कराया परीक्षण

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: के.एम.सी. मैडिकल एण्ड एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट...

Meerut News: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | दौराला: सकौती में हाईवे किनारे रविवार को...

योगिनी एकादशी 2026: कब रखा जाएगा व्रत? जानें तिथि, पूजा-विधि और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img